टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में पिछले चार पांच दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कुछ जगह में हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो रही है तो आंशिक बादल भी दिखई दे रहे है.हालांकी कुछ जिलों में तेज हवा भी देखने को मिली. वही मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल यानी 13 और 14 मार्च को झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है हालांकी 15 मार्च से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा जहां 15 से 18 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश होगी तो वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.
दो दिन बाद झारखंड में फिर तबाही मचायेगा मौसम
आईएमडी का कहना है कि 15 मार्च से अगले 3 दिन यानी 18 मार्च तक झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.कुछ जिलों में वज्रपात भी देखने को मिल सकता है जिससे लोगों को सावधान रहना है.मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.खासकर उत्तर पूर्वी जिलो पर मौसम का अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा.जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद है.
पढ़े पिछले 24 घंटे का मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया जहां डाल्टनगंज में सबसे अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.वही गुमला में सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के मुताबिक आज भी झारखंड में गर्मी लोगों को सता सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव पूरी तरह से पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से हो रहा है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


