Weather Alert:आज ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रहेगा झारखंड का मौसम, इन 15 जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

    Weather Alert:आज ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रहेगा झारखंड का मौसम, इन 15 जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड में कड़क धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. वही तापमान बढने की वजह से रात के 10:00 बजे तक लोग बेचैन नजर आए, लेकिन आज मौसम झारखंड वासियों को राहत दे सकता है क्योंकि आज झारखंड के 15 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई.

    आज दोपहर के बाद बदलेगा झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग की माने तो आज यानि गुरूवार के दिन दोपहर 2:00 बजे के बाद झारखंड का मौसम बदलेगा और राज्य के 15 जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है.इसके साथ ही वज्रपात की संभावना को देखते हुए सभी 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    इन 15 जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

    झारखंड के जिन 15 जिलों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया उन जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वीसिंहभूम,सरायकेला-खरसांवा,दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद शामिल हैं.आज इन सभी जिलों में गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो जाएगा.

    18 और 19 मई को भी होगी झारखंड में बारिश

    मौसम विभाग की माने 18 और 19 मई को भी झारखंड के आदिकांश जिलो में बारिश की संभावना जताई गई है जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी.आपको बताएं कि पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में लू का प्रकोप देखा गया खासकर संथाल परगना के जिलों में लू से लोगों का हाल बेहाल रहा.लेकिन आज लोगों को थोड़ी रात मिलेगी संभावना है.

    पिछले 24 घंटे में दो डिग्री गिरा झारखंड का पारा

     24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए,अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वही न्युनतम तापमान मभी एक डिग्री गिर चुका है.आज लोगों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है आज झारखंड का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढें अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news