Weather Alert:आज रांची सहित झारखंड के इन 12 जिलों में कहर बरपा सकता है मौसम,वज्रपात से रहें अलर्ट

    Weather Alert:आज रांची सहित झारखंड के इन 12 जिलों में कहर बरपा सकता है मौसम,वज्रपात से रहें अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में आंधी तूफ़ान के साथ गरज के साथ बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया.जहा लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    रांची सहित झारखंड के इन 12 जिलों में कहर बरपा सकता है मौसम

    आज राजधानी रांची, खूंटी,धनबाद, गोड्डा, दुमका, पाकुड़,लोहरदगा, साहिबगंज, बोकारो, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और गिरिडीह में मौसम का व्यापक असर देखा जा सकता है,जहा दोपहर के बाद आज इन जिलों में भले ही हल्की बारिश होगी लेकिन आंधी तूफान के साथ वज्रपात का असर देखा जाएगा जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी, वही वज्रपात की भी सम्भावना जतायी गयी है जिससे लोगों को सावधान रहना है.

    कोल्हान में खूब सता रही है गर्मी

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले के मौसम की बात की जाए तो पिछले 3-4 दिनों से यहां दोपहर के समय गर्मी लोगों को खूब सता रही है हलांकी शाम 5 से 6 बजे के बीच बारिश और हवा की वजह से मौसम सुहाना हो जाता है.आज भी कोल्हान के जिलों का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

    अगले दो दिनों में 3 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है जिसकी गर्मी से लोगों का पसीना छूट सकता है.वही अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी आज झारखंड का अधिकतम तापमन 32 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news