टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है यही वजह है कि अब तक झारखंड में बज्रपात से 5 लोगों की मौत हो चुकी है पिछले 24 घंटे के दौरन मौसम की बात की जाए तो दोपहर 3:00 बजे के बाद अचनाक से राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम बदल गया जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने लगी लगी तो वही आसमान ने काले बादल छा गए और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई.वही कई जिलों में वज्रपात की स्थिति भी देखी गई जिसमे 3 जिलों को मिलाकर अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है.
तीन जिलों में अब तक पांच लोगों की मौत
आपको बता दें कि वज्रपात की घटनाओं में हजारीबाग, चतरा और पलामू जिलों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.शुक्रवार के दिन सबसे अधिक बारिश कोडरमा में 31 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी, गुमला में 5 मिमी और हजारीबाग में 5 मिमी बारिश हुई.रांची में करीब 2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.लगतार 5-6 दिनों से हो रही रुक रुककर बारिश की वजह से झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वही तापमान में गिरावट से लोग राहत महसूस कर रहे है.
पढ़े आज का हल
मौसम विभाग की ओर से आज यानी शनिवार के दिन भी राज्य की राजधानी रांची समेत अधिक जिलों में गरज के साथ बारिश और संभावना जतायी गयी है.वही वज्रपात को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है मौसम विभाग का कहना है कि हवा चलने के समय लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना है सुरक्षित घर में ही रहना है.वही मौसम विभाग ने आज और कल झारखंड के तापमान में 4 डिग्री तक के गिरावट की संभावना जताई गई है.हालांकी 22 मार्च से एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा और तापमान चढ़ने लगेगा जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


