Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में अगले 3 दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना,पढ़े आज का हाल

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में अगले 3 दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना,पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड पर इस साल मानसून ने कुछ खास ही मेहरबानी दिखाई आलम यह है कि अक्टूबर का आखिरी महीना चल रहा है लेकिन बारिश का दौर और खतरा अभी तक झारखंड पर मंडरा रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 24 अक्टूबर शुक्रवार रात से झारखंड के बदले हुए मौसम का प्रभाव दिखने लगेगा. वही 25, 26 और 27 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश हो सकती है जिससे छठ का मजा किरकिरा हो सकता है. वही व्रत धरियों को इससे परेशानी हो सकती है. वही तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी.

     इन जिलों में अगले 3 दिनों तक गरज के साथ बारिश 

    मौसम विभाग का कहना है कि 25, 26 और 27 अक्टूबर के दौरान झारखंड के, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गुमला, बोकारो, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जिले में गरज के साथ हल्की फुल्की बारिश होगी.वही कुछ अन्य जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    तापमान में आएगी भारी गिरावट

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है जिसकी वजह से इसका असर झारखंड पर आने वाले अगले 3 दिनों तक देखने को मिलेगा.मौसम विभाग ने कहा है कि बादल और बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में आने वाले अगले 3 दिनों के अंदर गिरावट देखने को मिलेगी जिससे ठंड बढ़ेगी.आपको बताये कि 25 अक्टूबर से 4 दिनों का महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है ऐसे में मौसम के मिजाज का बदलाव लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है.

    अगले 6 दिनों में 4 डिग्री गिरेगा झारखंड का तापमान 

    वही बात अगर झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान की करें तो पिछले 24 घंटे के दौरन झारखंड के न्युनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.अगले 24 घंटे के दौरन झारखण्ड के न्युनतम तापमान में और एक डिग्री की बढोत्तरी होगी वही आने वाले अगले 1 सप्ताह के अन्दर झारखण्ड के न्युनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आएगी.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news