Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश, तो इन जिले में चलेगी तेज हवा

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश, तो इन जिले में चलेगी तेज हवा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले दो दिनों से झारखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है इसकी वजह से तेज हवा के साथ बारिश हो रही है.पहले सोमवार को रात के 11:00 से 12:00 बजे के बीच में बारिश हुई तो वही मंगलवार को शाम के 5:30 बजे तक झारखंड के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली.जमशेदपुर के सरायकेला चाईबासा और घाटशिला में इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिला.वही पुरे झारखंड के मौसम की बात की जाए तो आंधी तूफ़ान और बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है जिसके बाद से लोगों को सिहरन महसुस हो रही है.

    शाम होते ही इन जिलो में होने लगी झमाझम बारिश

    हालांकी पिछले 24 घंटे के दौरान दिन के समय तापमान और मौसम पूरी तरीके से सामान्य रहा.जहां अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया हालांकी शाम होते ही मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई.मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी बुधवार के दिन भी जमशेदपुर के कुछ इलाकों में आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना है.

    आंधी तूफ़ान से बाजार से रौनक गायब

    आंधी तूफान और बारिश की वजह से बाज़ार पर इसका काफी असर पड़ा जहां बाजार से रौनक गायब हो गई.हवा चलने की वजह से आम के पेड़ को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है जहां मोजर काफी ज्यादा झड़ चुके है.मौसम विभाग कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिन तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है.जहां आसमान में बादल दिखेंगे तो बारिश भी होती रहेगी.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news