Weather Alert:राजधानी रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आज होगी गरज के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert:राजधानी रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आज होगी गरज के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जहां तापमान 37 डिग्री से 28 डिग्री पर पहुंच चुका है. वही मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में और 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड का मौसम का मिजाज हुआ बदला हुआ नजर आएगा यानी झारखंड में झमाझम बारिश होगी. वहीं जिन जिलों में बारिश नहीं भी होगी वहां बादलों का डेरा रहेगा जिससे लोगों को कड़कड़ाती धूप से राहत मिलेगी.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश जिलो में बादलों का डेरा रहेगा. वही गरज के साथ झमाझम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. वही कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है.इसके साथ ही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.जिस तरह से झारखंड में लोग प्रचंड गर्मी से तड़प रहे थे वहीं अब मौसम के तेवर नर्म पड़ चुका है जिससे लोग अब राहत की सांस ले रहे हैं.

    झारखंड में अगले 1 सप्ताह तक ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले एक सप्ताह यानी 7 मई तक झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना है वही तेज हवा की वजह से मौसम ठंडा ठंडा कूल कूल रहेगा. आज झारखंड के तापमान की बात की जाए तो आज झारखंड का अधिकतम तापमन 28 डिग्री सेल्सियस,न्यूनतम तापमान19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना से जताई गई है.

    कोल्हान प्रमंडल में भी लोगों को मिली राहत

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो यहां भी पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से नरम रहा यानी मौसम ठंडा रहा. हालंकी सरायकेला में बारिश नहीं हुई लेकिन तेज हवा और बादलों की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली.आपको बताएं कि पिछले 1 सप्ताह में यहाँ के मौसम की बात करें तो कोल्हान प्रमंडल के जिलों का तापमान 41 डिग्री पार हो चुका था लेकिन अब इसमे भारी गिरावट आई है जिससे लोगों को राहत मिली.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news