Weather Alert: कल से फिर झारखंड में झमाझम बारिश,वज्रपात का अलर्ट, पढें आज कैसा रहेगा मौसम

    Weather Alert: कल से फिर झारखंड में झमाझम बारिश,वज्रपात का अलर्ट, पढें आज कैसा रहेगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम आज लोगों को परेशान कर सकता है.जहां प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहेगा. वही झारखंड के पूर्वी भागो में आज यानि बुधवार को कड़कड़ाती धूप के साथ हिट वेव भी चलने की भी सम्भावना है जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. वही इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.वही के 15 मई से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी क्योंकि बारिश की संभावना जतायी गयी है.

    15 मई से 19 मई तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

    कल यानि गुरूवार से झारखंड में झमाझम बारिश होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी.मौसम विभाग की माने तो 19 मई तक झारखंड में बारिश की संभावना है,जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.वही गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.यानि आनेवाले दिनों में झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना दिख रही है.

    अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी जिससे तपती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. वही आज के तापमान अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्युनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढें अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news