Weather Alert:आज से झारखंड में बढ़ेगा ठंड का सितम! 2 डिग्री जा सकता है रांची के धुर्वा और कांके का पारा, सावधान रहने की जरूरत

    Weather Alert:आज से झारखंड में बढ़ेगा ठंड का सितम! 2 डिग्री जा सकता है रांची के धुर्वा और कांके का पारा, सावधान रहने की जरूरत

    टीएनपी(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच लगातार झारखंड का मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है. जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है. एक तरफ जहां हांड कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं वहीं दूसरी ओर कोहरा से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहां दूसरी तरफ ठंडी हवाएं कनकनी बढ़ा रही है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय से एक रही ठंडी हवाओं की वजह से आज कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध या कोहरा देखने को मिलेगा, खासकर उत्तरी जिलों में कहीं कहीं आंशिक बादल आसमान में दिखाई देंगे, लेकिन आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. दोपहर होते होते मौसम साफ हो जाएगा.

    आज इन जिलों में छाये रहेंगे आंशिक बादल

    आज जिन जिलों में आंशिक बादल दिखाई देंगे,उन जिलों में कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार पलामू और गढ़वा जिला शामिल है, लेकिन दोपहर के बाद आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा.वहीं अन्य जिलों में भी सुबह के कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ देखने को मिलेगा. वहीं दोपहर में धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.

    2 डिग्री जा सकता है रांची के धुर्वा और कांके का पारा

    वहीं राजधानी के कुछ इलाकों की बात करें तो मैदान इलाकों जैसे धूर्वा और कांके में आज जबरदस्त ठंड पड़ने की संभावना है. यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. शाम के 7 बजे के बाद यहां से शीतलहरी चल सकती है. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिला, वहीं दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news