Weather Alert: झारखंड वासियों को अभी खूब सताएगी गर्मी, 25-26 अप्रैल को इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट, रहे सावधान

    Weather Alert: झारखंड वासियों को अभी खूब सताएगी गर्मी, 25-26 अप्रैल को इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट, रहे सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 2 दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल है सबसे ज्यादा गर्म जिला जमशेदपुर का चाईबासा और पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिला रहा.जहां का तापमान  44 डिग्री तक पहुंच चुका है.वही गर्मी और धूप से लोगों का पसीना निकल रहा है.आलम ये है कि सुबह के 10 बजे ही कड़कड़ाती धूप से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है.

    25-26 अप्रैल को इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट

    वही मौसम विभाग की ओर से 25 और 26 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका,गोड्डा और साहिबगंज शामिल है. इन जिलों के लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.वरना आपको लू लग सकती है.

    चार दिन तक पड़ेगी प्रचंड गरमी

    वही आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश  जिलो में कड़क धूप खिलेगी. जिसकी वजह से गर्मी से लोगों का पसीना छूट जाएगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 4 दिनों में झारखंड में इसी तरह प्रचंड गर्मी पड़नेवाली है.

    कोल्हान के इन जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है

    वही, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और चाईबासा की बात करे तो  कोल्हान प्रमंडल में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है.आलम यह है कि रात के 10 बजे भी लोग गर्मी से बेहाल  नजर आते हैं लेकिन हवाओं का दर्शन नहीं होता है. इसके साथ ही बिजली कटौती भी लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रही है.वही जमशेदपुर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है जिसकी वजह से गर्मी लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है.

    27 अप्रैल से लोगों को मिल सकती है राहत

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 अप्रैल आने वाले से झारखंड का मौसम बदल सकता है जैसे प्रसन्न गर्मी से झारखंड के लोगों को राहत मिल सकती है 27 अप्रैल को झारखंड के काई जिले में घने बादल छाए रहेंगे तो वहीं बारिश की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news