Weather Alert:झारखंड में आज से 18 जून तक दिखेगा बारिश के साथ आंधी तूफ़ान का असर, इस दिन से हो सकती है मानसून की एंट्री

    Weather Alert:झारखंड में आज से 18 जून तक दिखेगा बारिश के साथ आंधी तूफ़ान का असर, इस दिन से हो सकती है मानसून की एंट्री

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 48 घंटे में झारखंड में मानसून का असर दिखने लगेगा.मौसम विभाग की माने तो मानसून मुंबई के रास्ते अहिल्यानगर, पुरी, सैंडहेड आइलैंड से गुजर रहा है,अनुमान है कि अगले 48 घंटे में मनसून ओडिशा और छत्तीसगढ़ में रुख कर सकता है.जिसकी वजह से झारखंड के मौसम का मौसम बदल जाएगा.

    18 जून तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम

     मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानि 13 जून से अगले 18 जून तक झारखंड में आंधी तूफ़ान और वज्रपात का कहर देखने को मिलेगा, जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.इस दौरान गरज के साथ बारिश की भी संभावना है.

    पढें आज के मौसम का हाल

    13 जून के मौसम की बात की जाये तो आज झारखंड के पूर्वी भागो में गरज के साथ बारिश हो सकती है.वही आंधी तूफ़ान और वज्रपात से भी लोगों को अलर्ट रहना है.इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.वही 14 से 18 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी.

    आने वाले अगले 3 दिनों में 3 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

     झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    कोल्हान में लोगों को खूब सता रही है गर्मी

    वही को ल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर हुई.दोपहर के समय कड़कड़ाती धूप ने लोगों को खूब सताया.आलम यह था कि शाम के 6:00 बजे तक लोग गर्मी से छटपटाते हुए नजर आए. आज भी सरायकेला में कड़क धूप खिली है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news