Weather Alert: पूरे आज झारखंड पर दिखेगा निम्न दबाव का असर, अधिकांश जिलों में आज गरज के साथ वज्रपात की संभावना

    Weather Alert: पूरे आज झारखंड पर दिखेगा निम्न दबाव का असर, अधिकांश जिलों में आज गरज के साथ वज्रपात की संभावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले दो दिनों से झारखंड में बारिश ना के बराबर हुई है, जहां मानसून कमजोर पड़ चुका था. वहीं एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की वजह से आज यानी 13 अगस्त के दिन पुरे झारखंड के जिलों में कहीं भारी तो कहीं हल्की फुल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.वही कहीं तेज आंधी तूफ़ान का भी असर देखा जाएगा. जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से झारखंड पर इसका पूरी तरह से असर देखने को मिलेगा.

    पढे आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम विभाग की ओर से पूरे झारखंड में गरज के साथ बारिश वज्रपात के साथ आंधी तूफ़ान का असर देखने को मिलेगा.जिसकी वजह से कहीं भारी तो कहीं हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई और बारिश के समय घर से बाहर ना निकलने की सलाह दिया गया है.

    आज कोल्हान वासियों को गर्मी से मिल सकती है राहत

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर हुई है हालंकी हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई है,जिससे उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. वही आज यानी बुधवार की सुबह यानी आज सरायकेला में सुबह से ही हल्की धूप देखने को मिल रही है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news