टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में अचानक से मौसम शाम के समय बदल गया.जहां गरज के साथ बारिश देखी गई वह कुछ जिलों में तेज हवा चली जिससे आंधी तूफ़ान जैसी स्थिति बन गई. वही आज 31 मार्च को लेकर आईएमडी की ओर से बड़ा अपडेट दिया गया है कि आज भी झारखंड के कुछ जिलों में मौसम तांडव मचाएगा.इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है वहीं लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.
इन जिलों के लोग रहे सावधान
आज उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.जिसमे साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामतारा और गिरीडीह में बादल-गरज और चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है.इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है जिससे लोगों को पूरी तरह से सावधान रहना है.
1 अप्रैल को साफ हो जाएगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 अप्रैल को एक बार फिर झारखंड का मौसम बदल जाएगा और मौसम पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा हालंकी दो और तीन अप्रैल को एक बार फिर झारखंड में बारिश देखने को मिलेगी.जहां दक्षिणी और मध्य जिलों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली कड़कने का अनुमान है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


