Weather Alert:आज झारखंड के इन पांच जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश,पढ़े 29 जून तक कैसा रहेगा मौसम

    Ranchi, Jharkhand
    Weather Alert:आज झारखंड के इन पांच जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश,पढ़े 29 जून तक कैसा रहेगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछ्ले सात दिनों के अंदर ही मानसून ने पूरी तरह से झारखंड में तबाही मचा दी है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई. वही वज्रपात ने भी अपना कहर बरपाया. अब तक झारखंड में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.वही मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 29 जून तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.जिसको देखते हुए झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    आज झारखंड के इन पांच जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

    राजधानी रांची की बात की जाए तो इस महीने में हर साल से 4 गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है. वहीं तेज बारिश होने की वजह से रांची के कई इलाके में जल-जमाव की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है.जिससे लोगों का जीवन अस्त व्‍यस्‍त हो गया है.वही आनेवाले दिनों में अभी राजधानी रांची में और भारी बारिश की संभावना है. आज यानि मंगलवार को झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.जिसमे पलामू, लोहरदगा, गुमला, गढ़वा और लातेहार जिला शामिल है.

    पढ़े 29 जून तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग के माने तो आने वाले अगले 29 जून तक झारखंड के लोगों को बारिश से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है.कल यानि 24 जून को झारखंड के रांची लातेहार, लोहरदगा, गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार भारी बारिश की होने की संभावना है,. वही वज्रपात की सम्भावना को देखते हुए यहां अलर्ट जारी किया गया है.

    कोल्हान में उमस वाली गर्मी सता रही है

    कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर हुई है. वही उमस वाली गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ाया l.वहीं आज मंगलवार की सुबह से सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है जिससे लोगों का भी हाल बेहाल है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news