Weather Alert:झारखंड के 8 जिलों में आज भारी तबाही मचा सकती है बारिश,इस दिन से राहत की उम्मीद 

    Weather Alert:झारखंड के 8 जिलों में आज भारी तबाही मचा सकती है बारिश,इस दिन से राहत की उम्मीद 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है,लेकिन झारखंड में मानसून अभी भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है. वही आज यानी 1 अगस्त, शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 8 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.वही लोगों को इससे सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है, ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी घटना ना हो.

    झारखंड के 8 जिलों में आज भारी तबाही मचा सकती है बारिश

    मौसम विभाग की माने तो आज खास तौर पर धनबाद,जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो,देवघर और दुमका में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. इन जिलों में आज तेज हवा भी चल सकती है. लोगों को आज वज्रपात से अलर्ट रहने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    अगले चार-पांच दिनों तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं

    IMD का कहना है कि समुद्र के ऊपर बना मानसून ट्रफ रांची से गुजर रहा है,जिसका असर आज खास तौर पर राजधानी रांची के साथ राज्य के आठ जिलों में देखने को मिल सकता है.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड में भारी बारिश से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.

    पढ़े कोल्हान के मौसम का हाल 

    वही कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और चाईबासा में हल्का फुल्का बारिश का असर देखा गया.वहीं आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज सरायकेला जिले में सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news