टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है. वहीं आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा.जहां कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, तो वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. दूसरी ओर कुछ इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
आज रहेगा मिला-जुला
आज खास तौर पर पूर्वी और मध्य झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और दुमका समेत कई जिलों में मौसम की यह गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है.वही IMD ने आज के लिए वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.
न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के आस-पास
वहीं पलामू और आसपास के पश्चिमी जिलों में आज अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.इन इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.वही रांची और आस-पास के इलाकों के न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.

