Weather Alert:11 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश से राहत की उम्मीद नहीं,पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    Weather Alert:11 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश से राहत की उम्मीद नहीं,पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकाँश जिलों में बारिश ना के बराबर हुई हालंकी कुछ जिलों हल्की फुल्की बूंदा बूंदी दी देखी गई तो वहीं कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग की ओर से आज यानी सोमवार के दिन झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को अलर्ट करते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वही इस दौरान वज्रपात भी देखने को मिलेगा.वही इस 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी, जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 7 से 11 अक्टूबर के बीच झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा यानी कोई भी सुधार नहीं होगा.

    आज इन 10 जिलों में तबाही मचा सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के दिन 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना है उन जिलों में कोडरमा, चतरा, बोकारो, धनबाद गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, समेत 10 जिले शामिल है.जिनमें आज गरज के साथ बारिश हो सकती है.वही आज कुछ जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां खूंटी और राजधानी रांची के साथ सिमडेगा जिला शामिल है.

    अगले 24 घंटे के दौरान और 1 डिग्री चढ़ सकता है झारखंड का पारा

    वही बात अगर पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1° की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमन 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news