Weather Alert:झारखंड में मॉनसून ने मचाया भौकाल, आज इन 10 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और आंधी तूफ़ान का अलर्ट

    Weather Alert:झारखंड में मॉनसून ने मचाया भौकाल, आज इन 10 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और आंधी तूफ़ान का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पूरी तरह से मानसून ने भौकाल मचा रखा है. जहां देखिये वहां बारिश बाढ़ और जलजमाव देखने को मिल रहा है. वही आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 10 जिलों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है.

     इन 10 जिलों मे बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रांची सहित राज्य के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा,खूंटी, रामगढ़, लातेहार,पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावां जिला शामिल है इन जिलों में लोगों को खास तौर पर बारिश और वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है.इसके साथ ही इन जिलों में आज तेज हवा भी चल रही है. जिससे लोगों को सावधान रहना है.

    अब तक सामान्य से अधिक हो चुकी है बारिश

    पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में मानसून ने अपना कहर बरपाया.जहां धनबाद के कुमारधुबी में सबसे ज्यादा 116.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.वही अब तक झारखंड में बारिश की बात हो जाए 432.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.जो सामान्य तौर पर 255.3 होती है.

    अगले 24 से 48 घंटे में झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग की माने तो अगले 24 से 48 घंटे में झारखंड में भारी वर्षा हो सकती है. इसके पीछे की वजह पश्चिम बंगाल में बना निम्न दबाव है जो धीरे-धीरे झारखंड के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है झारखंड से गुज़रते वक्त ये पूरी तरह से झारखंड में अपना असर दिखायेगा.जिससे पिछले 24 से 48 घंटे में भारी बारिश झारखंड में देखने को मिलेगी.

    पढें कोल्हान के जिलों का हाल

    वही पिछले दो दिनों से लगातार रात भर सरायकेला में बारिश हो रही है. वही अन्य जिलों का भी यही हाल है. जिसकी वजह से खरकई और स्वर्णरेखा नदी उफान पर है.जिसकी वजह से , इसके आस पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. खासकर नदी किनारे रहनेवाले लोगो को जिला प्रशासन ने सावधान रहने को कहा है.कभी भी डेम का फाटक खोला जा सकता है जिससे लोगों के घर में पानी घुस सकता है.

    अगले 24 घंटे में दो डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकी आनेवाले अगले 24 घंटे में इसमे दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news