Weather Alert:आज से फिर झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, इन 7 जिलों में भारी से अधिक बारिश होने का अलर्ट 

    Weather Alert:आज से फिर झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, इन 7 जिलों में भारी से अधिक बारिश होने का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड के लोगों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां आईएमडी की ओर से बताया गया है कि आज यानी 29 अगस्त शुक्रवार के दिन मानसून फिर से रफ्तार पकड़ सकता है.आज झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है वहीं वज्रपात की भी संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया है.वही कुछ जिलों में हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

    इन 7 जिलों में भारी से अधिक बारिश होने का अलर्ट 

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के सात जिलों पर इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा, जिसमें जहां गरज के साथ बारिश होगी.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी  में जो निम्न दबाव  बना हुआ है उसका व्यापक असर शनिवार और रविवार को झारखंड के कुछ जिलों पर देखने को मिलेगा.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से राजधानी रांची, खूंटी, पलामू,गुमला, लोहरदगा, लातेहार, और गढ़वा में अलर्ट जारी किया गया  है.

    पढ़े कैसा रहा कोल्हान के मौसम का हाल

    कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला.जहां दिन भर दो से तीन बार हल्की-फुल्की बारिश हुई तो वहीं बीच-बीच में धूप की आंख में मिचौली भी चलती रही.वही आज यानी शुक्रवार के दिन भी सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप निकली है.

    अगले 3 दिनों तक झारखंड के तपमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 3-4 दिनों से झारखंड का अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. वही मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आने वाले अगले 3 दिनों तक इसमें कोई भी बदलाव की संभावना नहीं है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्युनतम  तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news