Weather Alert: आज झारखंड के इस जिले से पार हो रहा है मानसून का ट्रफ, भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रहें सावधान

    Weather Alert: आज झारखंड के इस जिले से पार हो रहा है मानसून का ट्रफ, भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण इन दिनो झारखंड में अपना खूब असर दिखा रहा है. यहीं वजह है कि झारखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो रही है. वहीं बारिश की वजह नदी तालाबों में लबालब पानी भर चुका है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों की बात की जाये राजधानी रांची में हल्की बारिश हुई, लेकिन अधिकांश जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई.सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 54.2 मिलीमीटर हुई वही सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला जिला का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    आज भी झारखंड में भारी बारिश की संभावना

    आज यानि शनिवार के मौसम की बात  की जाए तो आज पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना जताई गई है.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम का ट्रंफ झारखंड के डालटनगंज जिले से पार हो रहा है जिसका असर आज झारखंड में दिखेगा.इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड में आज जबरदस्त तरीके से अपना असर दिखाएगा.इसकी वजह से झारखंड का अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है.

    आज इन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

    आईएमडी की माने तो आज झारखंड में जबरदस्त बारिश होगी. जिसको देखते हुए राज्य में ब्लू अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को बारिश के दौरान सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.मौसम विभाग की माने तो आज राज्य में 75% तक बारिश होने की उम्मीद है.आज भारी बारिश को देखते हुए कुछ जिलों जैसे जामताड़ा गिरिडीह दुमका और साहिबगंज में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

    पढें अपने जिलों का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news