Weather Alert: झारखंड में एक बार फिर मानसून हुआ सक्रिय,आज राज्य के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

    Weather Alert: झारखंड में एक बार फिर मानसून हुआ सक्रिय,आज राज्य के 11 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):मौसम विभाग की माने तो झारखंड में आज बारिश हो सकती है. झारखंड में पूरी तरह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन अपना असर दिखा रहा है. वही साउथ वेस्ट मानसून झारखंड का असर भी अच्छा खासा दिख रहा है. जिसकी वजह से राज्य में अच्छी बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात की जाए पश्चिमी सिंहभूम में 118.4 मिलीमीटर बारिश हुई. सबसे अधिक तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में तो है सबसे कम तापमान रांची में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    पढें मौसम विभाग में आज के बारे में क्या कहा

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज राज्य के 11 जिलों में चक्रवाती परिसंचरण का जबरदस्त असर देखा जाएगा. जिसमें लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.11 जिलों के साथ अन्य जिलों की बात की जाए तो अन्य जिलों में भी सामान्य या हल्की बारिश हो सकती है.

    11 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट 

    मौसम विभाग ने आज जिन 11 जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां,खूंटी,गुमला, सिमडेगा लोहरदगा, चतरा, रांची,लातेहार और गढ़वा शामिल है.इन जिलों में आज लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news