Weather Alert: आज भी झारखंड के कुछ जिलों में दिखेगा मानसून का असर,बारिश और वज्रपात से इन जिलों के लोग रहें सावधान 

    Weather Alert: आज भी झारखंड के कुछ जिलों में दिखेगा मानसून का असर,बारिश और वज्रपात से इन जिलों के लोग रहें सावधान 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में भले ही मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है लेकिन फिर भी झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है.हालांकी ये अलग बात है कि बारिश रुक रुक कर या फिर हल्की फुल्की देखी जा रही है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम का यही हाल है.राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई है और दिनभर धूप खिली रही.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 7 अगस्त तक झारखंड के मौसम का हाल ही ऐसा ही रहेगा.

    पढे आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    वहीं आज यानी मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कई जिले में भले ही बारिश ना हो लेकिन वज्रपात का असर देखा जाएगा.इसको देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है, वहीं बारिश या वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.मौसम विभाग की माने तो आज हल्की फुल्की बारिश वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

    उमस वाली गर्मी से कोल्हान वासी परेशान

    कोल्हान के मौसम की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में सरायकेला में बारिश देखी गई हालाकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम सरायकेला में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. वही आज भी सुबह से ही हल्की धूप सरायकेला में देखने को मिल रही है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news