Weather Alert:झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 1 सप्ताह तक गरज के साथ होगी बारिश,पढे IMD का अपडेट

    Weather Alert:झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 1 सप्ताह तक गरज के साथ होगी बारिश,पढे IMD का अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3-4 दिनों से लगातार हो रही है झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. जहां कड़क धूप खिल रही है तो लोगों की उमस भरी गर्मी से जीना मुहाल हो गया है. हालंकी पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में बूंदा बंदी और आसमान में बादल देखने को मिले. वही मौसम विभाग की ओर से एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है.आईएमडी का कहना है कि आने वाले अगले 1 सप्ताह यानि 7 दिनों तक झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा.

    पढे IMD का अपडेट

    आईएमडी के अपडेट में बताया गया है कि आनेवाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड में गरज के साथ बारिश होगी. वही वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.आपको बता दें कि जून, जुलाई और अगस्त में झमाझम बारिश के बाद अब सितंबर में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है.यानी 16 सितंबर तक झारखंड में झमाझम और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.

    पढे आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में छिटपुट बारिश देखने को मिली. हालांकी आज सुबह से सरायकेला में कड़क धूप की जगह हल्की धूप निकली हुई है दोपहर के बाद यहां भी मौसम का मिजाज बदल सकता है.

    पिछले 24 घंटे में एक डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे में इसमे एक डिग्री की गिरावट आ सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news