Weather Alert: आज करवट लेगा झारखंड का मौसम तो इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, वज्रपात को लेकर अलर्ट

    Weather Alert: आज करवट लेगा झारखंड का मौसम तो इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, वज्रपात को लेकर अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):रविवार के दिन पूरे झारखंड में गर्मी का सितम देखा गया. वही राजधानी रांची का भी मौसम कुल मिलाकर ड्राई ही रहा. कुछ जिलों में हीट वेव का भी कहर देखा गया. सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 42.9 तो वही सबसे कम तापमान 21.2 गिरिडीह जिले का दर्ज किया गया. वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो पूरे झारखंड में मौसम का हाल समान ही रहा. झारखंड में गर्मी देखी गई लेकिन आज सोमवार के दिन लोगों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि आज झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं झमाझम बारिश भी होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

    आज कई जिलों में बारिश की संभावना 

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से ही झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा और झारखंड में बारिश भी होगी. पिछले दो दिन से इसी वजह से झारखंड का अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है. अब झारखंड में झमाझम बारिश भी होगी. लोगों को प्रचंड गर्मी और हीट वेव से राहत मिल जाएगी.

    आज इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है उन जिलों में बोकारो साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा देवघर और दुमका शामिल है. वहीं जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है उन जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. वही मौसम विभाग ने लोगों को खास तौर पर वज्रपात से अलर्ट रहने की चेतावनी दी है और बारिश और वज्रपात के समय घर से बाहर निकलने से मना किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news