Weather Alert:14 मई तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम, आज इन जिलों में बारिश वज्रपात का अलर्ट

    Weather Alert:14 मई तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम, आज इन जिलों में बारिश वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है.बंगाल की खाड़ी में बने दबाव और बढ़ी नमी के कारण राज्यभर में मौसम का असर देखने को मिल रहा है.आज भी झारखंड के कई जिलों में बादल रहने, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

     आज इन जिलों में बारिश वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गुमला समेत पूर्वी जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी सिंहभूम में भी छिटपुट बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है.हालांकि पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा, लेकिन वहां भी हल्की बारिश हो सकती है.

    14 मई तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 14 मई तक झारखंड का मौसम इसी तरह बदला हुआ बना रहेगा.इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है.मौसम विभाग ने किसानों को खराब मौसम के दौरान खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि आंधी-तूफान और वज्रपात के समय घरों से बाहर निकलने से बचें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

    पढ़े अपने जिले तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.



    Related News