टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 2 दिनों से झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है जहां राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में गरज के साथ बारिश हो रही है तो वहीं वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है. वहीं आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा. आज भी झारखंड में मौसम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.आज झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग में लोगों को अलर्ट रहने को कहा है.
इन जिलों में बारिश और वज्रपात मचा सकता है कहर
पूर्वानुमान है कि कल यानी 31 मार्च का दिन भी झारखंड में मौसम भारी तबाही मचा सकता है जहां गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी तो वही तेज हवाओं की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.जहां हवा चलने की वजह से बिजली आपूर्ति पर प्रभाव पड़ सकता है.लोगों के खास तौर पर बारिश और तेज हवाओं के समय घर से बहार ना निकलने की सलाह दी गई है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो.
3 से 4 डिग्री चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी हलांकि इसके बाद एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि 4 फरवरी तक झारखंड में बादल छाए रहेंगे तो वही गरज के साथ बारिश होती रहेगी.यानि अभी मौसम सामान्य होने वाला नहीं है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


