टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 8-10 दिनों से झारखंड में तबाही मचाने के बाद मौसम अब एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आनेवाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम में पूरी तरह से बदला देखने को मिलेगा. जहां बारिश वज्रपात आंधी तूफ़ान की जगह अब मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा. आसमान में बादल दिखाएंगे नहीं देंगे तो वहीं कड़क धूप की वजह से गर्मी से लोगों का पसीना छूटेगा.वह कड़क धूप खिलने और हवा ना चलने की वजह से लगातार तापमान चढ़ेगा जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है.
आज अगले 4 दिनों तक साफ रहेगा झारखंड का मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले अगले 4 दिनों तक राज्य का मौसम पूरी तरह से साफ़ बना रहेगा वही पछुवा हवा चलने की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी.आने वाले अगले चार-पांच दिनों के अंदर तापमान में 5 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.एक तरफ जहां बारिश की वजह से लोग राहत की सांस ले रहे थे और चैन की नींद सो रहे तो वहीं एक बार फिर गर्मी से लोगों की नींद उड़ सकती है.जहां अधिकतम जिलों का तापमान 30 डिग्री से नीचे चल रहा था तो वहीं अब राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलो का तापमान 35 से 40 डिग्री पर बीच रह सकता है.
पिछले 24 घंटे के दौरन इन जिलों में हुई जमकर बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान गिरिडीह, गोड्डा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा में बारिश और बज्रपात का असर देखा गया जहां बारिश की वजह से तापमान समान्य से नीचे दर्ज किया गया.वही आज से एक बार फिर झारखंड में गर्मी की तपिश देखने को मिलेगी जिससे लोगों का हाल बेहाल हो सकता है. आज से आनेवाले 4 दिनों तक मौसम पूरी तरीके से साफ रहेगा जिससे कड़क धूप की वजह से दोपहर के समय घर से निकलना भी लोगों का मुश्किल हो सकता है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


