Weather Alert:आज भी झारखंड वासियों को बारिश और आंधी तूफ़ान से नहीं मिलेगी राहत, इस दिन मौसम साफ होने की उम्मीद

    Jharkhand weather update:मौसम विभाग की ओर से पांच अप्रैल तक झारखंड के मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बताई गई है.यानि आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड के लोगों को बिगड़े हुए मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है

    Weather Alert:आज भी झारखंड वासियों को बारिश और आंधी तूफ़ान से नहीं मिलेगी राहत, इस दिन मौसम साफ होने की उम्मीद

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम का मिजाज पल-पल अपना रंग बदल रहा है. आलम यह है कि कुछ जिलों में धूप  गर्मी से लोगों का पसीना निकल रहा है तो वहीं कुछ जिलो में तुफान बारिश देखने को मिल रही है जहां तूफ़ान से लोगों को काफ़ी ज़्यादा परेशानियाँ भी हो रही है. वही मौसम विभाग की ओर से पांच अप्रैल तक झारखंड के मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बताई गई है.यानि आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड के लोगों को बिगड़े हुए मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

    इस वजह से लगातार हो रहा है मौसम में बदलाव

    मौसम विभाग का कहना है कि भले ही झारखंड की कुछ जिलों में बारिश हो रही है लेकिन वही कुछ जिला ऐसे है जहां का तापमान चढ़ रहा है उदाहरण के तौर पर सरायकेला का तापमान 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही जमहेदपुर का भी यही हाल रहा.सबसे अधिक बारिश रामगढ में देखने को मिली.मौसम विभाग का कहना है कि एक ट्रफ़ छत्तीसगढ़ और झारखंड के मध्य बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

    इस दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 5 अप्रैल के बाद यानी 6 अप्रैल से झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलेगा और मौसम साफ हो जाएगा. वहीं बादल हटने की वजह से झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जाएगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी.इसके साथ ही आंधी तूफान और बारिश के समय लोगों को पेड़ के नीचे ना छुपने की सलाह दी गई है और सुरक्षित घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news