Weather Alert:2 अप्रैल तक बिगडा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में तबाही मचा सकती है बारिश 

    Jharkhand weather update:झारखंड का मौसम इन दिनों पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है. एक तरफ जहां पिछले दो दिनों से कड़क धूप खिल रही थी तो वही शुक्रवार की देर रात अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया

    Weather Alert:2 अप्रैल तक बिगडा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में तबाही मचा सकती है बारिश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है. एक तरफ जहां पिछले दो दिनों से कड़क धूप खिल रही थी तो वही शुक्रवार की देर रात अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया जहां राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है.चतरा पलामू गढ़वा, जमशेदपुर को छोड़ कर राज्य के सारे जिलों में बारिश देखने को मिली.मौसम विभाग की ओर से आज यानी शनिवार के दिन भी गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है जिसको लेकर लोगों को अलर्ट जारी किया गया है.

    2 अप्रैल तक बिगडा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानि 28 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होगी तो वही वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेंगी जिससे लोगों को सावधान रहना है.आपको बता दें कि राज्य के अधिकांश जिलों में कल ही रामनवमी का जुलूस निकल चुका है लेकिन जमशेदपुर में हर साल की तरह दूसरे दिन यानि आज रामनवमी का जुलूस निकलेगा जिसमे झारखंड का मौसम खलल डाल सकता है.

     इन जिलों में तबाही मच सकती है बारिश 

     24 घंटे के दौरन झारखंड की राजधानी रांची,हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़,चतरा,रांची. खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसांवा में गरज के साथ बारिश होने के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है.जिससे लोगों को सावधान रहना है.झारखंड में मौसम की स्थिति 2 अप्रैल तक देखने को मिलेगी.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news