Weather Alert:अगले 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

    Weather Alert:अगले 3 दिन तक बिगड़ा रहेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले तीन दिनों से गरज के साथ बारिश हो रही है तो वही कई जिलों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली है. वही बारिश की वजह से झारखंड के तापमान में गिरावट आयी है जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.एक तरफ जहां लोग कंबल रजाई रख चुके थे तो उनको अब निकालने की जरूरत भी पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 3 दिन यानी 19, 20 और 21 मार्च तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही बना रहेगा.जहां झारखंड के अधिकाशं जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चल रही है जिसकी वजह से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चुका है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    वही आज यानी 18 मार्च बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश होगी, वही कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहना है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिनों के बाद झारखंड के मौसम में दो से तीन डिग्री और गिरावट हो सकती है.

    पढ़े पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलो में गरज के साथ बारिश हुई तो वही नामकुम, इटकी और धनबाद में ओलावृष्टि भी हुई. सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा में 37.2 मिमी किया गया.वही डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस खूंटी का रिकार्ड किया गया.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news