Weather Alert:15 मार्च से झारखंड के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना

    Weather Alert:15 मार्च से झारखंड के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना
    झारखंड के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जहां मौसम विभाग ने 15 मार्च से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव की संभावना जताई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड के मौसम में हल्का फुल्का बदलाव देखने को मिलेगा जहां बादल छाए रहेंगे तो वहीं हल्की फुल्की बारिश होगी वही इस दौरन तेज हवा चलेगी लेकिन 15 मार्च को झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जहां मौसम विभाग ने 15 मार्च से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव की संभावना जताई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों तक झारखंड के मौसम में हल्का फुल्का बदलाव देखने को मिलेगा जहां बादल छाए रहेंगे तो वहीं हल्की फुल्की बारिश होगी वही इस दौरन तेज हवा चलेगी लेकिन 15 मार्च को झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा.

    15 मार्च से झारखंड के मौसम में होगा बड़ा बदलाव

    मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद राजधानी रांची, समेत राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.इस दौरान आंधी तूफ़ान को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी गुरुवार का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा हालांकी गुरुवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाए रहेंगे. वही बूंदबंदी भी हो सकती है.आने वाले अगले दो दिनों का मौसम का हाल भी कुछ ऐसा ही रहेगा हालांकी 15 मार्च के बाद मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा.

    इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

    आईएमडी के मुताबिक 15 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा क्यों है तेज रफ्तार से हवा चलेगी. वही मौसम विभाग ने बज्रपात की भी संभावना जताई है.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहना है.इस दौरान झारखंड के तापमान में वृद्धि भी देखने को मिलेगी जिससे गर्मी का एहसास होगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news