Weather Alert: झारखंड का मौसम दिखा रहा दोहरा रूप, कुछ जिलों में सर्दी तो कुछ जिलों में गर्मी से लोग परेशान

    Weather Alert: झारखंड का मौसम दिखा रहा दोहरा रूप, कुछ जिलों में सर्दी तो कुछ जिलों में गर्मी से लोग परेशान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों दोहरा रूप दिखा रहा है, जहां कुछ जिलों में ठंड पड़ रही है, बिना स्वेटर के गुजारा मुश्किल है तो वही कुछ जिलों में धूप और गर्मी की वजह से लोगों का पसीना छूट रहा है.पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला जिला में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वही चाईबासा का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा.झारखंड के कुछ जिलों में हिमालय क्षेत्र से आ रही, ठंडी हवाएं सता रही है तो कुछ जिलों में कड़क धूप से लोगों का हाल बेहाल है.

     हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाओं का दिख रहा है असर

    झारखंड के कुछ जिलों में हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाओं का व्यापक असर देखा जा रहा है जिसमे पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला और गढ़वा जिला शामिल है इन जिलों में शाम ढलते ही तापमान में और ज्यादा गिरावट आ रही है जिसमे बिना कंबल, साल स्वेटर के लोगों का गुजारा होना मुश्किल हो चुका है.वही सुबह के समय भी लोगों को सिहरन महसुस हो रही है.मौसम विभाग का कहना है कि ये सब कुछ आने वाले अगले 12 दिनों तक देखने को मिलेगा.

    इन जिलों में गर्मी से लोगों का छूट रहा पसीना

    वही झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और दुमका में सुबह 7:00 बजे के बाद कड़क धूप खिल रही है जिससे गर्मी महसुस हो रही है.यहां सुबह शाम रात के समय साल स्वेटर और कंबल की जरूरत बिल्कुल न के बराबर पड़ रही.वही राजधानी रांची की बात की जाए तो 20 फरवरी तक मौसम पूरी तरह से साफ़ रहेगा. हल्का फुल्का कुहासा सुबह के समय देखने को मिल सकता है.17 और 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 12 और 13 डिग्री रह सकता है। 19 और 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news