Weather Alert:पल-पल मिजाज बदल रहा है झारखंड का मौसम, मौसमी बिमारियों का बढ़ा खतरा, रहें सावधान


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है.आलम यह है कि लोग अब इसे लेकर काफी ज्यादा कन्फ्यूज हो रहे है.एक तरफ जहां सुबह के समय लोगों को साल स्वेटर की जरुरत पड़ रही है तो वहीं दोपहर होते ही लोगों का पसीना छूट जा रहा है.धूप में 2 मिनट तक खड़ा होना भी मुश्किल हो चुका है.वही शाम होते होते फिर ठंड बढ़ जाती है जिससे लोगों को साल स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ती है.आलम यह है कि कुछ जिलों में ठंड पड़ रही है तो कुछ जिलों में लोग गर्मी से परेशान है.
मौसमी बिमारियों का बढ़ा खतरा
सुबह में ठंडी दोपहर में गरमी फिर शाम में ठंड इसकी वजह से अब सर्दी खासी और मौसमी बुखार के मरीज़ बढ़ रहे है. अस्पातालों में अब धीरे-धीरे सर्दी खांसी और बुखार की मरीज़ों के लाइन लम्बी हो रही है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के दौरान सावधान रहने की हिदायत दी और खास कर घर के बुजुर्ग और बच्चों को खास ख्याल रखने की जरूरत है.मौसम विभाग का कहना है अगले 4 दिनों तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है इसलिए आप सावधान रहें.
कुछ जिलों में ठंड का एहसास
कुछ जिलों में ठंड तो कुछ जिलों में गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है. जहां राजधानी रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं कोल्हान के जमशेदपुर और सरायकेला में तापमान 33 डिग्री तक दर्ज किया गया.एक ही राज्य में अलग-अलग जिलों के मौसम में इतनी असमानता बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है.हालांकी मौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है.
12 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना
12 फरवरी से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जहां पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे.हालांकी बारिश को लेकर अभी तक मौसम विभाग की ओर से कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है ना ही संभावना जताई गई है.हलांकी 13 फरवरी से बादल छटने के बाद झारखंड के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जा सकता है.
4+