Weather Alert:फिर बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की चेतावनी 

    Weather Alert:फिर बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की चेतावनी 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मौसम का मिजाज देखने को मिला,जहां सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा का 33.4 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान गुमला का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.जिस तरीके से फरवरी के महीने में पारा चढ़ रहा है उसको देखकर अब मई जून वाली गर्मी का अंदाजा लोग लगा रहे है कि अभी से यह हाल है तो मई जून में क्या होगा.

    मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा

    वही आज यानी 22 फरवरी के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के अधिकांश जिलो का पारा 30 से 33 डिग्री का आस पास रहेगा.वही न्यूनतम 10 से 17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.मौसम विभाग का कहना है कि 23 फरवरी को झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल जाएगा जहां आसमान में बादल दिखेंगे तो वही रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम बारिश होने की संभावना भी है.

    कल भी इन जिलों में होगी बारिश

    वही 24 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. जहां रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिम सिंहभूम में बारिश की सम्भावना जतायी गयी है.हालंकी हल्की फुल्की बारिश से तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा खासकर कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम चाईबासा और सरायकेला में तापमान 32 से 33 डिग्री के आस पास रहेगा.

    पढ़े अपने जिलों का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news