Weather Alert: आज तबाही मचा सकता है मौसम, पूरे झारखंड में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी तूफ़ान का अलर्ट

    Weather Alert: आज तबाही मचा सकता है मौसम, पूरे झारखंड में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी तूफ़ान का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले चार दिनों से झमाझम बारिश तेज हवा और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि ने तबाही मचा रखी है पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हुई तो वही रांची के खेलगांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.वही आज भी पूरे झारखंड में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश,आंधी तूफ़ान, ओलावृष्टि और वज्रपात को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग की माने तो आज यानि 15 अप्रैल को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश ओलावृष्टि और वज्रपात का कहर देखा जाएगा.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 20 अप्रैल तक झारखंड के मौसम का मिजाज बदला रहेगा.18 अप्रैल तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की चेतवनी दी है.

    बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया है

    फिलहाल बारिश की वजह से झारखंड में गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन किसानों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिक्तम और न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो इसमें कोई भी बदलाव नजर नहीं आया है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news