Weather Alert:फिर चार डिग्री गिरा झारखंड का पारा, सुबह-शाम की ठंड से साल स्वेटर ओढ़ने को मजबूर हुए लोग

    Jharkhand weather update:झारखंड के मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां तापमान में उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड किया जा रहा है. वही मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड पर भी देखने को मिल रहा है, जहां न्यूनतम अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.वही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिन तक झारखंड के लोगों को फिर से ठंड का एहसास होगा

    Weather Alert:फिर चार डिग्री गिरा झारखंड का पारा, सुबह-शाम की ठंड से साल स्वेटर ओढ़ने को मजबूर हुए लोग

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां तापमान में उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड किया जा रहा है. वही मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड पर भी देखने को मिल रहा है, जहां न्यूनतम अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.वही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिन तक झारखंड के लोगों को फिर से ठंड का एहसास होगा.जहां फिर से साल स्वेटर और कंबल के बिना लोगों का गुजारा मुश्किल है.

    कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

    एक तरफ जहां झारखंड के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर जा चूका था तो वहीं एक बार फिर झारखंड के 5 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है.वही अन्य जिलों का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.एक तरफ जहां कड़क धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था और पसीना छूट रहा था तो वहीं एक बार बार ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है.

    इन जिला के लोग आज रहे सावधान

    मौसम विभाग की माने तो आज गुमला, खूंटी,हज़ारीबाग़,पलामू रामगढ़ का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर इसमे और गिरावत देखने को मिल सकती है.मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की हिदायत दी है. एक खास कर घर के बच्चो और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना है वरना उनकी तबीयत भी खराब हो सकती है.

     कोहरे से लोगो को हो रही परेशानी 

    वहीं झारखंड के कुछ जिलों में अब कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने खासकर गुमला और चतरा जैसे जिलों में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया है.लोगों को अलर्ट करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से दुर्घटनाएं होने की ज्यादा संभावना है, इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानियां बरतें.आपको बता दे कि दिल्ली और यूपी में इन दिनों बारिश देखने को मिल रही है मौसम विभाग के अनुसार जब ठंड के मौसम में तापमान चढ़ता है तो बारिश की संभावना बढ़ जाती है इस वजह से यहां की ये स्थिति है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news