Weather Alert:झारखंड 3 दिनों के अंदर हांड कंपायेगी ठंड,जान लें अपने अपने जिले का हाल

    Weather Alert:झारखंड 3 दिनों के अंदर हांड कंपायेगी ठंड,जान लें अपने अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट जारी किया गया मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड में ठंड लगातार बढ़ती रहेगी.इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है.मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मौसम परिवर्तन मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हो रहा है, जो पहाड़ी इलाकों से झारखंड की ओर ठंडी हवा लेकर आ रही है.

     3 दिनों के अंदर हांड कंपायेगी ठंड

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा जिले का रहा.वही अधिकांश जिलो में ठंड तो लगी लेकिन लोगों का हाल बेहाल नहीं हुआ.मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले अगले एक सप्ताह के दौरान कड़ाके की ठंड लोगों की हांड कंपा सकती है.जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ जाएगा.

    आने वाले अगले कुछ दिनों में और गिरेगा पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 3 दिन में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news