टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 3–4 दिनों से तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है. लू चलने की वजह से दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. खासकर कोल्हान क्षेत्र के जिलों में हालात ज्यादा खराब है. सुबह से ही तेज गर्मी शुरू हो जाती है और गर्म हवाएं शाम 5 बजे तक लोगों को परेशान करती रहती है.
पढ़े अपने जिले का मौसम
वही आज बुधवार को भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि कोल्हान के जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में आंशिक बादल छाए रह सकते है. कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है.वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और लातेहार जैसे जिलों में मौसम साफ रहेगा, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है.
इस दिन से बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का कहना है कि 24 अप्रैल से मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है.कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि यह बारिश ज्यादा राहत नहीं देगी, लेकिन तेज धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है.इस दौरान बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. कुल मिलाकर, फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम है लेकिन 24 अप्रैल के बाद हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


