Weather Alert: प्रचंड गर्मी से तप रहा झारखंड, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना , पढ़े आज का हाल 

    Weather Alert: प्रचंड गर्मी से तप रहा झारखंड, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना , पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. दोपहर के समय हालत ऐसे हो जा रहे है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. पंखा और कूलर के सामने भी ज्यादा राहत नहीं मिल रही है.राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है.वही कुछ इलाकों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल को झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.जहां पश्चिमी जिलों में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी, जबकि पूर्वी जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग ने हीटवेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें.

     पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना 

    राजधानी रांची, बोकारो और हजारीबाग में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.वहीं जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम में तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.इसके अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और सहित कोल्हान प्रमंडल के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है.इन इलाकों में दोपहर या शाम के बाद बादल छाने के साथ तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है.बारिश होने से कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बढ़ने की भी आशंका बनी हुई है.कुल मिलाकर झारखंड में एक तरफ भीषण गर्मी परेशान कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ जगहों पर बारिश से थोड़ी राहत की उम्मीद है.

    पढ़े अपने जिले का हाल

    रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.



    Related News