Weather Alert:झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, इस दिन तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं 

    Weather Alert:झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, इस दिन तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ चुकी है. आलम यह है कि दुर्गा पूजा के दौरान में लगने वाले मेले में जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. राजधानी रांची की बात करें तो यहां का हाल भी कुछ ऐसा ही है.तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से अब लोगों को सिहरन महसुस हो रही है.लोग रात को चादर ओढ़ कर सो रहे है.वही आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है,कि झारखंड में 29 सितंबर तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा.

    आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    आज यानी 26 सितंबर के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश तो कुछ जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल यानी 26 और 27 सितंबर को झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से कुछ जिलों में हवा भी चल सकती है.

    पिछले 24 घंटे मे गर्मी ने लोगों को खूब सताया

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां कड़क धूप खिली रही हालाकि बीच में कुछ देर के लिए बादल दिखाई दिए लेकिन बारिश नहीं हुई.वही उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. आलम यह रहा कि दिन भर लोग गर्मी से छटपटाते हुए नजर आए.आज सुबह से ही झारखंड सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है.

    आने वाले अगले 24 घंटे में और एक डिग्री गिरेगी झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वहीं आने वाले अगले 24 घंटे में इसमे और एक डिग्री के गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची रामगढ़ के अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news