Weather Alert:झारखंड में ठंड को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट, पढ़े अपने जिले का हाल

    Weather Alert:झारखंड में ठंड को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट, पढ़े अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड पड़ रही है तो वही शीतलहरी की दोहरी मार लोगों को झेलनी पड़ रही है. वही लगातार तापमान में गिरावट की वजह से अब लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है.मौसम विभाग का कहना है कि इस बार दिसंबर में ही कडाके की ठंड पड़ेगी. वहीं ला-नीना की वजह से इस बार जनवरी और फरवरी में लोगो की हांड कंपा देगी.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार ला नीना विकसित हो रहा है जिसकी वजह से साल 2026 में अधिक बारिश होगी.

    इस साल सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना 

    मौसम विभाग का कहना है कि ला-नीना की वजह से इस साल समय से पहले यानी नवंबर माह से ही कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. यह सिलसिला अगले साल फरवरी माह तक चल सकता है.वही रोजाना झारखंड के अलग-अलग जिलों में आईएमडी की ओर से शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है वहीं लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी जा रही है.

    अगले तीन-चार दिनों तक झारखंडवासियों को ठंड से राहत की उम्मीद

    हालांकी मौसम विभाग की ओर से झारखंड वासियों के लिए एक राहत देने वाली खबर सामने आई है.मौसम विभाग का कहना है कि आज 18 नवंबर से अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड में पूर्वी हवा चलेगी.जिसकी वजह से झारखंड के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी.ठंड से भी लोगों को राहत मिल जाएगी हलांकि इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना है.

    आज तक दो-तीन दिन तक 3 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्युनतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है.हालांकी मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news