Weather Alert:3 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी,इन 6 जिलों में अलर्ट जारी,पढें ताजा अपडेट

    Weather Alert:3 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी,इन 6 जिलों में अलर्ट जारी,पढें ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राजधानी रांची समेत कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और कई जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है.भारी बारिश होने की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. वहीं, जमशेदपुर में बहने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदी भी तूफ़ान पर है,जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वही मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी आई है वह लोगों को राहत देनेवाली नहीं है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश होगी.जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    3 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश के चेतावनी

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्म दबाव बन रहा है जिसका व्यापक असर झारखंड पर देखने को मिल रहा है. आनेवाले अगले तीन दिन तक झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है खास कर राज्य के दक्षिणी जिलों पर इसका असर देखा जाएगा.

    इन 6 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    वही मौसम को देखते हुए आईएमडी ने 3 जुलाई तक झारखंड के 6 जिलों में बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है.जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उन जिलो में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी,सिमडेगा, गुमला शामिल है.इन जिलों में अगले तीन दिनों तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.वही 300 मिलीमीटर बारिश भी होगी.

    इन जिलो में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट 

     राजधानी रांची के साथ लातेहार हजारीबाग, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद और पलामू में मौसम विभाग की ओर से 3 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में अगले 3 दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    अगले 24 घंटे में 2 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले चार पांच दिनों से झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. हलांकि एक डिग्री ऊपर नीचे हो रहा है.वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news