Weather Alert: 16 जुलाई तक झारखंड में भयंकर बारिश का अलर्ट, आज इन 6 जिलों के लोग रहें सावधान

    Weather Alert: 16 जुलाई तक झारखंड में भयंकर बारिश का अलर्ट, आज इन 6 जिलों के लोग रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार बारिश से परेशान लोगों के लिए राहत देने वाली खबर नहीं है. मौसम विभाग की माने तो आज यानी 15 जुलाई मंगलवार और 16 जुलाई बुधवार के दिन झारखंड में भारी से अधिक बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग की माने तो राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम कहर बरपा सकता है.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है और बारिश के समय घर से बाहर नहीं निकलना है.

    इन जिलो के लोग आज रहे सावधान

    मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को लातेहार, कोडरमा,हजारीबाग,गढ़वा, पलामू और चतरा में बहुत भयंकर बारिश होने की संभावना जताई गई है,जिसको देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है.वही राजधानी रांची समेत जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज गिरिडीह,रामगढ़, बोकारो, धनबाद में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पढ़े 16 जुलाई का हाल 

    वही 16 जुलाई के मौसम की बात की जाए तो कल भी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश अपना कहर बरपाएगा.जहां भारी बारिश के साथ वज्रपात और आंधी तूफ़ान का भी असर देखाजाएगा.मौसम विभाग की ओर से 16 जुलाई के बाद झारखंड में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम रहेगी जिससे लोग राहत की सांस लेंगे.

    पड़े कोल्हान का मौसम 

    वही कोल्हान के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और चाईबासा जिले की मौसम की बात की जाए यहां के लोग बारिश से अब परेशान हो चुके है. पिछले 24 घंटे में सरायकेला में लगातार बारिश से लोग परेशान हैं. वहीं सुबह-सुबह भी बादल छाए हुए हैं. ऐसा लग रहा है मानो आज भी बारिश से छुटकारा लोगों को नहीं मिलने वाला है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news