Weather Alert:मार्च में ही गर्मी दिखाने लगेगी तेवर, होली तक 36 डिग्री तापमान चढ़ने की संभावना

    Weather Alert:मार्च में ही गर्मी दिखाने लगेगी तेवर, होली तक 36 डिग्री तापमान चढ़ने की संभावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर लगातार देखा जा रहा है. एक तरफ जहां दिन के समय लोगों को धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है तो वही दूसरी तरफ कुछ जिले ऐसे भी जहां रात के समय लोगों को सिहरन महसुस हो रही है. राजधानी रांची, खूंटी और लोहरदगा में कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी. जिससे मार्च में ही अप्रैल वाली गर्मी का एहसास लोगों को होने लगेगा.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    वही आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि अधिकतम तापमान में आज वृद्धि देखी जाएगी.जहां पलामू, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा , गढ़वा में भी आज से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा.हालंकी जंगल इलाके में होने की वजह से अन्य जिलों के मुकाबले यहां का तापमान 2 से 3 डिग्री कम रहता है, लेकिन अब यहां भी कड़क धूप की वजह से लोगों का पसीना छूटने लगा है.

    कोल्हान में गर्मी सताएगी

    वही बात अगर कोल्हान के सरायकेला और चाईबासा जाए तो यहां का तापमान आप धीरे-धीरे 18 से 19 डिग्री के आस-पास पहुंचने की संभावना है.जिसकी वजह से मार्च में ही लोगों को गर्मी लगने लगेगी.पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो सबसे कम तापमान लोहरदगा का 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग का कहना है कि होली तक झारखंड के तापमान में 6 से 7 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से भीषण गर्मी का एहसास होने लगेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news