Weather Alert: आज झारखंड के इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट, पढें अपने जिले का हाल 

    Weather Alert: आज झारखंड के इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट, पढें अपने जिले का हाल 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में मार्च के महीने में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है.जिस तरह से तरीके से प्रचंड गर्मी पड़ रही है उसको देखते हुए लोगों को डर सता रहा है कि मई जून में लोगों की क्या हालत होगी.झारखंड के पांच जिलों में आज हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.जिस तरह से लगातार झारखंड का पारा चढ़ रहा है उससे गर्मी की वजह से लोग अब कराह रहे हैं.

    आज झारखंड के इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड के अधिकांश जिलो में कर्कश धूप खिली. जिसकी वजह से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा है, आज हिट वेब को लेकर भी लोग झारखंड के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज झारखंड के 5 जिलों में हिट वेब को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग की माने तो अभी झारखंड में गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

    गुरुवार से बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

    वही पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुई है लेकिन उसमें कमी भी नहीं आई है. आज झारखंड का अधिक्तम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.वही गुरुवार से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश हो सकती है.

    पढें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 22 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news