Weather Alert:झारखंड में वज्रपात से अब तक 5 की मौत,अगले 4 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    Weather Alert:झारखंड में वज्रपात से अब तक 5 की मौत,अगले 4 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. रविवार से अगले चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गर्जन और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती है.कोडरमा के सतगावां प्रखंड के नंदूडीह गांव में ठनका गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लातेहार के बालूमाथ में वज्रपात से एक युवक की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए.

    अगले 4 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राजस्थान से बांग्लादेश तक बनी टर्फ लाइन और उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम पर असर पड़ रहा है.आज यानी 10 मई को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.11 और 12 मई को भी कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात का खतरा बना रहेगा.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगहों पर रहें.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.



    Related News