Weather Alert:आज भी झारखंड के इन जिलों में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, गरज के साथ बारिश की संभावना

    Weather Alert:आज भी झारखंड के इन जिलों में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, गरज के साथ बारिश की संभावना
    पिछले तीन-चार दिनों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है. वही पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक प्रभाव धनबाद बोकारो, जमशेदपुर में देखने को मिला जहां दिन भर आंशिक बादल छाए रहे तो वहीं शाम के चार-पांच बजे के बीच झमाझम बारिश हुई, सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में दर्ज की गई.जहां 24 मिली मीटर बारिश हुई वही धनबाद में 10 से 11 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन-चार दिनों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है. वही पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम की बात की जाए तो सबसे अधिक प्रभाव धनबाद बोकारो, जमशेदपुर में देखने को मिला जहां दिन भर आंशिक बादल छाए रहे तो वहीं शाम के चार-पांच बजे के बीच झमाझम बारिश हुई, सबसे ज्यादा बारिश बोकारो में दर्ज की गई.जहां 24 मिली मीटर बारिश हुई वही धनबाद में 10 से 11 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश 

    सोमवार को जमशेदपुर के मानगो और सरायकेला के आदित्यपुर में आधे घंटे तक बारिश होती रही, जिससे उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली हलांकि अचानक हुई तेज बारिश की वजह से सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई जिससे उन्हें बेचने का भी मौका नहीं मिला.मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी मंगलवार के दिन भी झारखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते है, वहीं कुछ जिलों में हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है.इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है.

    पढ़े आज का मौसम 

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानी मंगलवार के दिन भी रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.वही कल यानी 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भी मेघ गर्जन और बारिश के आसार है.वहीं 12 मार्च के बाद एक बार फिर झारखंड में गर्मी देखने को मिलेगी जहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news