Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज तांडव मचाएगा मोथा तूफ़ान,IMD ने जारी किया अलर्ट 

    Weather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज तांडव मचाएगा मोथा तूफ़ान,IMD ने जारी किया अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 2 दिनों से लगातार झारखंड की राजधानी रांची सहित कोल्हान और कई जिलों में मोथा तूफ़ान का असर देखने को मिल रहा है, जहां गरज के साथ बारिश हो रही है तो वहीं वज्रपात की भी स्थिति बनी हुई है. वही तेज हवा चलने की वजह से और तापमान गिरने की वजह से लोगों को सिहरन महसस हो रही है.वही मौसम विभाग की ओर से आज यानि गुरुवार के मौसम को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार आज भी झारखंड के अलग-अलग जिलों में तूफान का व्यापक असर देखने को मिलेगा.आनेवाले अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

     इन जिलों में आज तांडव मचाएगा मोथा तूफ़ान

    आज झारखंड के जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है उन जिलों में सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.वही चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू जिले में भारी से अधिक भारी बारिश हो सकती है.जिससे लोगों को सावधान रहना है.आज इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है खास कर किसानों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    पढ़े पिछले 24 घंटे में कैसा रहा कोल्हान प्रमंडल का मौसम

    पिछले 24 घंटे के दौरान कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाये तो मोथा तूफान ने यहां काफी कहर बरपाया.जहां सुबह से ही मौसम बदला हुआ था और गरज के साथ बीच-बीच में बारिश होती रही.वही आज भी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    पिछले 2 दिनों में तीन डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरन झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की बात की जाए तो इसमे एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान की माने तो आनेवाले अगले 24 घंटे के दौरन झारखंड के अधिकतम तपमान में और 1 डिग्री की बढोतरी होगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रानी की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news