Weather Alert:3 से 7 अगस्त तक झारखंड में लगातार बारिश की संभावना,आज इन 6 जिलों के लोग रहें अलर्ट

    Weather Alert:3 से 7 अगस्त तक झारखंड में लगातार बारिश की संभावना,आज इन 6 जिलों के लोग रहें अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार हो रही है बारिश से लोग अब परेशान हो चुके है, लेकिन फिर भी मानसून है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है.मौसम विभाग की ओर से जो जानकरी सामने आई है वह लोगों को कुछ के खास राहत देने वाली नहीं है. मौसम विभाग की माने से 3 से 7 अगस्त तक झारखंड में लगातार बारिश की संभावना है. वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के 6 जिलों जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.

    आज इन 6 जिलों के लोग रहें अलर्ट

    आज राज्य के जिन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है उन जिलों में लातेहार, हजारीबाग,गढ़वा, पलामू, चतरा,रामगढ़ शामिल है इन जिलों में आज लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है ताकि बारिश के समय लोग घर से बाहर ना निकले और कोई घटना ना हो.

    पढे कैसा रहेगा राजधानी रांची का मौसम

    वही बात राजधानी रांची की करें तो आज राजधानी रांची में दिन भर बादल छाए रहेंगे. वहीं दोपहर के बाद हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग की माने तो 3 से 7 अगस्त तक राजधानी रांची में भारी बारिश की संभावना है इस दौरान तेज हवा भी चलेगी.

    उमस वाली गर्मी से कोल्हान के लोग परेशान

    वही कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश ना के बराबर हुई है.वही आज यानी शनिवार को सरायकेला में सुबह से हल्की धूप देखने को मिल रही है.वही उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news