Weather Alert:ठंडी हवा और गिरते तपमान से ठिठुर रहे झारखंड के लोग,पढ़े आज के मौसम का हाल

    Weather Alert:ठंडी हवा और गिरते तपमान से ठिठुर रहे झारखंड के लोग,पढ़े आज के मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है आलम यह है कि ठंडी हवाएं और गिरते तापमान की वजह से झारखंड के लोग कांप रहे है.वही लगातार तापमान में गिरावट की वजह से अब तापमान सामान्य से नीचे जा चूका है.चलिए ऐसे में जान लेते है आज झारखंड का मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी गुरुवार के दिन राजधानी रांची में आसमान में बादल दिखाई देंगे, तो वहीं हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है.वही बादल छाए रहने की वजह से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है.वही अन्य जिलो में मौसम साफ रहेगा दोपहर में कड़क धूप खिलेगी लेकिन शाम के समय ठंडी हवाएं और गिरता तापमान लोगों को परेशान कर सकता है.

    पढे आज कैसा रहेगा कोल्हान का मौसम

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां चाईबासा जिले की जाए तो यहाँ कभी हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है जहां सुबह के समय कोहरा दोपहर में धूप और शाम के समय ठंडी हवा लोगों को परेशान करेगी.मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर मौसम का असर ना पड़े.

    अगले 24 घंटे में एक डिग्री और चढ़ेगा पारा

    वही 24 घंटे के दौरान न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि आयी है तो अधिकतम तापमान भी में कोई बदलाव नहीं आया है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news